रायगढ़ में पावर ट्रांसफार्मर अपग्रेड के चलते बिजली 6.5 घंटे बंद रहेगी

रायगढ़ जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस कारण मिठ्ठूमुड़ा क्षेत्र के तीन फीडरों से जुड़े 28 से अधिक इलाकों में करीब साढ़े 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र मिठ्ठूमुड़ा में लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक मिठ्ठूमुड़ा सब स्टेशन से निकलने वाली सभी फीडरों की बिजली बंद रहेगी।

इस दौरान बिजली बंद रहने वाले क्षेत्रों में मिठ्ठूमुड़ा दुर्गा चौक, झोपड़ी पारा, हीरानगर, कालिंदी प्राइड्स, कालिंदी कुंज कॉलोनी, एफसीआई गोदाम, गुरु घासीदास नगर, जेवीजी छाया कॉलोनी, मिशनरी शांति दान, राजीव नगर रोड, दर्री तालाब एरिया, कृष्णा नगर, ईरानी मोहल्ला, बोरा गोदाम, गोगा मंदिर चौक, कान्हा हॉस्पिटल, पुराना बस स्टैंड, जुटमिल थाना क्षेत्र, पटेल कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी और पाइप फैक्ट्री क्षेत्र शामिल हैं।

बिजली विभाग ने कहा कि आवश्यकतानुसार शटडाउन का समय बदल सकता है। इसके अलावा, लंबे समय से बकाया बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close