8664 करोड़ की कमाई, ‘माइकल’ बनी दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिकल बायोपिक, किसे चटाई धूल?

‘पॉप स्टार’ माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ रिलीज के बाद से ही खूब चर्चा में रही है. इस म्यूजिकल बायोपिक में ‘किंग ऑफ पॉप’ का किरदार उनके ही भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है और फिल्म का डायरेक्शन एंटोनी फुक्वा ने किया. जहां क्रिटिक्स ने फिल्म में माइकल से जुड़े विवादों को न दिखाने पर नेगेटिव रिव्यू दिए थे. लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने साबित कर दिया कि माइकल जैक्सन ने कितना प्यार कमाया है. फिल्म पहले ही दिन से बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. अब उनकी फिल्म ने फ्रेडी मर्करी को पीछे छोड़ दिया है. माइकल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक बन गई है.

माइकल जैक्सन की बायोपिक को रिलीज हुए टोटल 50 दिन हो गए हैं. साथ ही इस फिल्म ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है. इस पिक्चर ने ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर जगह बना ली है. हाल ही में रिपोर्ट्स से पता लगा कि माइकल ने दुनिया भर से 911 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. जो कि भारतीय रुपये में 8664 करोड़ होता है. ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ ने कुल जितना कारोबार किया था, उसको पछाड़ते हुए माइकल आगे निकल गई है. फ्रेडी मर्करी की बायोपिक ने दुनिया भर में 910.9 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.

सबसे बड़ी बायोपिक बनने से कितनी दूर?

माइकल जैक्सन की बायोपिक अब भी सबसे बड़ी फिल्म बनने से दूर है. जी हां, उसके लिए इस पिक्चर को Oppenheimer को पीछे छोड़ना होगा. दरअसल सबसे बड़ी बायोपिक फिल्म का रिकॉर्ड अभी क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ के नाम है. जो मशहूर न्यूक्लियर साइंटिस्ट जे. ओपेनहाइमर की कहानी पर बेस्ड है. साथ ही उन्हें एटम बम का जनक कहा जाता है. इस पिक्चर को 2023 में रिलीज किया गया था. वहीं फिल्म में सिलियन मर्फी ने लीड रोल किया था. साथ ही यह दुनिया भर में 975 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. जिससे अभी माइकल बहुत दूर है.

हालांकि, माइकल पहले ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है. जी हां, 2022 में आई एल्विस प्रेस्ली की बायोपिक ‘एल्विस’ का कुछ दिनों पहले रिकॉर्ड तोड़ दिया था. साथ ही अब माइकल बिलियन-डॉलर के आंकड़े की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है. हालांकि, उम्मीद तो है कि थिएटर्स से हटने से पहले फिल्म यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. देखना होगा कि माइकल कब तक बिलियन-डॉलर वाले क्लब में एंट्री करती है. सबसे खास बात है कि जिस फिल्म बोहेमियन रैप्सोडी को माइकल ने पीछे छोड़ा है, उसे भी ग्राहम किंग ने ही प्रोड्यूस किया था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com