गर्मी में संभलकर खाएं सीड्स, कुछ बीज बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी

गर्मी के मौसम में डाइट को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी होता है, खासकर जब बात सीड्स यानी बीजों की हो। पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद सभी बीज हर मौसम में फायदेमंद नहीं होते। कई बीज ऐसे हैं जिनकी तासीर गर्म होती है और गर्मियों में इनके सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है।

अलसी के बीज पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन गर्मियों में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। इनकी तासीर गर्म होती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे दस्त या पेट खराब होने की आशंका बढ़ सकती है। साथ ही स्किन पर रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सूरजमुखी के बीज भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका ज्यादा सेवन गर्मियों में शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। इससे पिंपल्स और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर इन्हें खाना हो तो सीमित मात्रा में और भिगोकर सेवन करना बेहतर रहता है।

तिल का सेवन भी गर्मियों में कम करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे एसिडिटी, पेट दर्द और शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या हो सकती है। जरूरत पड़ने पर इसे दही या छाछ के साथ थोड़ी मात्रा में लिया जा सकता है।

इसके अलावा मेथी दाना और सरसों जैसे बीज भी गर्म तासीर के होते हैं, इसलिए गर्मियों में इनके सेवन से बचना या बहुत कम मात्रा में लेना ही उचित माना जाता है।

वहीं कुछ बीज ऐसे भी हैं जो गर्मियों में फायदेमंद माने जाते हैं। सब्जा और चिया सीड्स की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज और सौंफ भी इस मौसम में शरीर को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com