कटघोरा वनमंडल के हाथी ने घर के आंगन में सो रही महिला को कुचला, मौत

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि पति ने खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार देर रात चैतमा वनपरिक्षेत्र के बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला की है। मृतका की पहचान सुंदरी मझावार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सुंदरी पति टिकेश राम मझावार के साथ मंगलवार रात घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान एक अकेला हाथी वहां आ पहुंचा और चिंघाड़ने लगा। आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छिप गया। लेकिन सुंदरी हाथी को देखकर भागने लगीं। हाथी ने उसे दौड़ाकर मार डाला। पति किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन अमले ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि उन्होंने सुबह जनप्रतिनिधियों के साथ गांव का दौरा किया और घटनाक्रम की जानकारी ली।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com