Employee salary: केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: गणेशोत्सव और ओणम से पहले मिलेगी महाराष्ट्र और केरल के केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी
वित्त मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त, 2025 को जारी एक आधिकारिक ज्ञापन (ऑफिस मेमोरेंडम) के अनुसार, महाराष्ट्र में कार्यरत सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 26 अगस्त, 2025 (मंगलवार) को ही अगस्त की सैलरी दे दी जाएगी। इसमें रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।

Employee salary।दिल्ली: केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और केरल के अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है।
गणपति और ओणम जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए, सरकार ने अगस्त महीने का वेतन और पेंशन निर्धारित समय से पहले जारी करने का फैसला किया है। इस कदम से लाखों कर्मचारियों को त्योहारों की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय और वित्तीय सुविधा मिलेगी।
वित्त मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त, 2025 को जारी एक आधिकारिक ज्ञापन (ऑफिस मेमोरेंडम) के अनुसार, महाराष्ट्र में कार्यरत सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 26 अगस्त, 2025 (मंगलवार) को ही अगस्त की सैलरी दे दी जाएगी। इसमें रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।
चूंकि इस साल गणपति उत्सव 27 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा, इसलिए कर्मचारियों को त्योहार से ठीक एक दिन पहले ही वेतन मिल जाएगा। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।
इसी तरह, केरल के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भी 25 अगस्त (सोमवार) को ही उनका वेतन और पेंशन जारी कर दी जाएगी। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि केरल में केंद्रीय औद्योगिक कर्मचारियों की मजदूरी भी इसी दिन एडवांस में जारी कर दी जाएगी।
इसे एक अग्रिम भुगतान माना जाएगा और पूरे महीने के वेतन या पेंशन के निर्धारण के बाद यदि कोई समायोजन (adjustment) आवश्यक होगा, तो उसे अगस्त 2025 के वेतन से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस साल ओणम का त्योहार 4 और 5 सितंबर, 2025 को मनाया जाएगा।