बलिया में मुठभेड़: 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश धराए, दो को लगी गोली!

यूपी : बलिया में बैरिया थाने की पुलिस ने सोमवार की रात 25 – 25 हजार रुपए के तीन इनामी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है.मुठभेड़ के दौरान पुलिस के जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और तीसरे बदमाश को दबोच लिया है.
एएसपी कृपा शंकर (दक्षिणी) ने बताया कि यह कार्यवाही सोमवार रात की है.थाना बैरिया पुलिस टीम बन्धुचक इलाके में गश्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली की डकैती और लूट के वांछित अपराधी दया छपरा, नौरंगा मार्ग की ओर छिपे है.पुलिस ने घेरा बंदी शुरू की तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली मारी जिससे हो जमीन पर घायल होकर गिरपड़े। जबकि तीसरे को मौके से भागने की कोशिश करते समय दबोच लिया.
बैरिया पुलिस ने पुनीत कुमार (23 वर्ष) चंदन उर्फ माही (24) वर्ष राघव पांडे (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है.जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किया है.साथ ही डकैती व लूट से संबंधित आभूषण और मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन बदमाशों ने 8/9 फरवरी 2026 की रात ग्राम भीखा छपरा में डकैती डाली थी और 3 मार्च 2026 को चकिया-बैरिया मार्ग से बाइक लूटने की घटना को अंजाम दिया था.एसपी ओमवीर सिंह ने इन अपराधियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com