यूरोप और US ट्रेड डील से मिलेगी ऑटो इंडस्ट्री को नई रफ्तार, इस सेक्टर के लिए बड़ा मौका

यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील से भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलेगी. खासतौर पर ये डील भारतीय ऑटो कंम्पोनेंट मैनुफैक्चर्रस के लिए बड़ा मौका बनकर आई हैं. यही वजह है कि दिल्ली में चल रहे ACMA Automechanika के 6वें एडिशन में मैन्युफैक्चर्स उत्साहित नजर आ रहे हैं. यह आयोजन भारत के ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट के लिए एक अहम मंच बनकर सामने आया है, जहां दुनियाभर के ऑटो कंपोनेंट निर्माता, सप्लायर और टेक्नोलॉजी एक साथ आते हैं.
स्टीलबर्ड इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ACMA आफ्टरमार्केट पिलर के चेयरमैन मानव कपूर ने कहा कि इस एक्सपो के जरिए कंपनी को अपने प्रोडक्ट रेंज और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को दिखाने का मौका मिला है. उन्होंने बताया कि ऑटो उद्योग की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए कंपोनेंट्स में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की अच्छी दिलचस्पी देखने को मिली. स्टीलबर्ड इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए रबर पार्ट्स और फिल्टर्स बनाती है और देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों की भी सेवा करती है
ट्रेड डील से मजबूत होगा भारत











