समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से पिता की मौत, बेटे की आंखों की रोशनी गई…

समस्तीपुर: बिहार समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी बुजुर्ग गांव में जहरीली शराब के सेवन से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. इस दर्दनाक हादसे में एक पिता की हो गई है मौत, जबकि उसके बेटे की दोनों आंखों की रोशनी चली गई. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने जिले के मुसरीघरारी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे और DSP ने बताया हैं कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है. बताया गया हैं कि पिता की मौत और बेटे की आंखों की रोशनी चले जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं, लोगों में भय का माहौल बना हुआ हैं, इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ हैं पुलिस लगातार शराब कारोबारी के पहचान कर छापेमारी कर रही हैं!

वहीं दूसरी ओर सरायरंजन के अनुमंडल के SDO,अंचलाधिकारी तथा मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के सहयोग से क्षेत्र में जहरीली शराब के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

close