उत्तर प्रदेश: बहराइच में पेड़ से टकराई बाइक, ससुर और दामाद की हुई मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई , दर्दनाक हादसे में ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई है इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुर और दामाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बहराइच जिले के नवाबगंज इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार ससुर बदल खान (60) और उनके दामाद कलीमुद्दीन की मौत हो गई. कलीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बदल खान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में ससुर और दामाद की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

श्रावस्ती जनपद के सोनपुर कला गांव निवासी बदल खान अपने दामाद कलीमुद्दीन के साथ नानपारा दवा लेने आ रहे थे. नानपारा तहसील इलाके में नवाबगंज मार्ग पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई.

घटना की सूचना मिलने पर नानपारा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बदल खान को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close