एफबीआई ने दी चेतावनी, ईरान कर सकता है ऑस्कर अवॉर्ड 2026 पर ड्रोन अटैक

एफबीआई ने कैलिफोर्निया पुलिस को ऑस्कर अवार्ड्स 2026 पर ईरान के हमले की जानकारी दी है। उनका कहना ये है की ईरान अमेरिका के हमलों का जवाब देने केलिए वेस्ट कोस्ट पर ड्रोन अटैक कर सकता है। जानकारी मिलने के बाद इस इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। लॉस एंजेलिस में कैलिफोर्निया के हॉलीवुड में बुधवार को रेड कार्पेट के साथ ऑस्कर्स की सुर वात हो गई है।
एबीसी न्यूज ने बताया है की कैलिफोर्निया में एफबीआई ने ईरानी हमले के चेतावनी देदी है। उन्होंने की ईरान अमेरिका के जवाब में वेस्ट कोस्ट में ड्रोन लॉन्च कर सकता है। लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इस बात पर कोई कमेंट नहीं किया है पर एलए टाइम्स के एक बयां में उन्होंने कहा है की उन्होंने सकता एक्शन लिए है और उन्होंने सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है।
‘मेहमानों की सुरक्षा सबसे ऊपर’
बुधवार को 98वें ऑस्कर क्रिएटिव टीम के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर राज कपूर ने इवेंट में आने वाले गेस्ट की सुरक्षा पर यह कहा है की ”मुझे लगता है कि इस शो के लिए हमारे पास हर नजरिए से बेस्ट टीम है और इसका श्रेय हमारी सुरक्षा टीम को जाता है। ” उन्होंने ये भी कहा है, ”हम हर साल मॉनिटर करते हैं कि दुनिया भर में क्या हो रहा है। हमारे पास एफबीआई और एलएपीडी (लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट) का सपोर्ट है और हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ”
उन्होंने कहा ”जिस तरह से घड़ी चलती रहती है, उसी तरह ये शो भी चलता रहेगा, लेकिन हम चाहते हैं कि जो भी शो पर आ रहा है, जो इसका गवाह बनेगा, भले ही वो इस शो का फैन हो, जब वो बैरिकेड के उस साइड भी खड़े हों तो सुरक्षित और वेलकम महसूस करें।” उन्होंने कहा कि सबकी सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है और उनके पास सारी टीमों का साथ है।
वैरायटी के सोर्स से पता चला है की रेड कार्पेट की शुरुआत हो गई है और किसी को बिना जाने सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है। ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने इस मामले में और कोई बात नहीं की है।
कब दिए जाएंगे ऑस्कर अवॉर्ड?
ऑस्कर अवॉर्ड 2026 लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में 15 मार्च 2026 को होगा। इससे 200 देशों में दिखाया जायेगा और इस साल कोने ओ ब्रायन होस्ट की भूमिका में होंगे। भारत में इसे 16 मार्च 2026 की सुबह लाइव देखा जा सकता है।