fd rates revised 2025- एफडी पर ब्याज दरों में कटौती, जानिए किस टेन्योर पर कितना मिलेगा रिटर्न

fd rates revised 2025-उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एक बार फिर अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की ब्याज दरों में संशोधन किया है।
fd rates revised 2025-यह बदलाव 17 जुलाई 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। बैंक ने कुछ खास मैच्योरिटी स्लैब पर ब्याज दरों को 0.15% तक घटा दिया है, जिससे आम निवेशकों को अब पहले की तुलना में कम रिटर्न मिलेगा। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को इस बार भी राहत दी गई है और उन्हें 50 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता रहेगा।
बैंक ने 7 दिन से लेकर 120 महीने तक के सावधि जमा विकल्पों के लिए नई ब्याज दरें लागू की हैं। आम निवेशकों को अब न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 7.60% तक का रिटर्न मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को यह रिटर्न 4% से 8.10% तक का मिल रहा है। गौरतलब है कि बैंक ने जून 2025 में भी ब्याज दरों में बदलाव किया था, और अब एक बार फिर यह संशोधन सामने आया है।
बैंक अब 24 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.60% ब्याज दे रहा है, जो पहले 7.75% था। वहीं 15 महीने से लेकर 24 महीने से कम की मैच्योरिटी पर रिटर्न 7.65% से घटकर 7.50% कर दिया गया है। इसके अलावा, 991 दिन से लेकर 60 महीने तक की एफडी पर अब 7.20% ब्याज मिलेगा, जो पहले थोड़ा अधिक था।
fd rates revised 2025-बैंक की खास प्लैटिना एफडी स्कीम पर भी नई ब्याज दरें लागू हो गई हैं। यह नॉन-कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें ग्राहक ₹3 करोड़ तक का निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में 12 महीने से लेकर 24 महीने से कम की एफडी पर 7.60%, 24 महीने की एफडी पर 7.70%, 24 महीने 1 दिन से लेकर 990 दिन तक पर 7.60% और 991 दिन से लेकर 60 महीने तक की एफडी पर 7.30% ब्याज मिल रहा है।
अगर मैच्योरिटी स्लैब की बात करें तो 7 दिन से 29 दिन की एफडी पर 3.50%, 30 दिन से 90 दिन पर 4.15%, 90 से 180 दिन तक पर 4.65%, 6 महीने से 12 महीने से कम पर 6.50%, 12 से 24 महीने से कम पर 7.50%, और 24 महीने पर अधिकतम 7.60% रिटर्न दिया जा रहा है। वहीं लंबी अवधि की बात करें तो 60 महीने 1 दिन से 120 महीने तक की एफडी पर 6.50% ब्याज मिल रहा है।
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम्स पर भी संशोधित ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। बैंक अब 6 महीने से लेकर 120 महीने तक की आरडी पर न्यूनतम 6.50% और अधिकतम 7.60% वार्षिक ब्याज दे रहा है।
fd rates revised 2025- सबसे ज्यादा रिटर्न 24 महीने की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर मिल रहा है, जबकि सबसे कम ब्याज दर 6 से 9 महीने तक की स्कीम पर लागू है।











