राजधानी के उरला के टिंबर और सरिया फैक्ट्री में लगी आग, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टिंबर और सरिया से जुड़ी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर में रखी लकड़ी, सरिया और अन्य ज्वलनशील सामान तेजी से जलने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com