ODI World Cup 2027 के लिए किन 3 वजहों से बढ़ाया जा रहा अजीत अगरकर का कार्यकाल?

ODI World Cup 2027 के लिए किन 3 वजहों से बढ़ाया जा रहा अजीत अगरकर का कार्यकाल?

Ajit Agarkar: टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल इस साल जून में खत्म हो रहा है. लेकिन, खत्म होने से पहले ही अब उनके कार्यकाल के बढ़ने की खबरें सामने आ गई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर के कार्यकाल को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. वो अब जून 2027 तक चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे. हालांकि, इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है.

किन वजहों से बढ़ने वाला है अगरकर का कार्यकाल?

अब सवाल है कि BCCI ने अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला क्यों किया ? क्यों बोर्ड और 12 महीने उन्हें देने की सोच रही है? इसके पीछे की 3 बड़ी वजह है. पहला, वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतने पर फोकस. दूसरा, बतौर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की उपलब्धियां और तीसरा, अगरकर के फैसले लेने की क्षमता.

ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में उसे लेकर सॉलिड टीम बनाना पहली जिम्मेदारी होती है. इसे लेकर बोर्ड किसी नए को टीम के सेलेक्शन की कमान सौंपने से बेहतर अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने के बारे में सोच रही है.

अजीत अगरकर की बेमिसाल उपलब्धियां

बतौर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की उपलब्धियां भी कमाल की रही हैं. उनके चीफ सेलेक्टर रहते भारत ने 3 ICC खिताब जीते हैं, जिसमें 2024 और 2026 के T20 वर्ल्ड कप के अलावा 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. अगरकर की यही कामयाबी अब उनके कार्यकाल के बढ़ने की वजह बनती दिख रही है.

अगरकर के कड़े और अहम फैसले लेने की क्षमता

अजीत अगरकर ने बतौर चीफ सेलेक्टर उपलब्धियां हासिल की तो कुछ कड़े और अहम फैसले भी किए, जिसका पॉजिटिव असर टीम इंडिया पर हुआ. BCCI के एक बड़े अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम में बदलाव का दौर काफी सहज रहा. उन्होंने कई बोल्ड डिसीजन लिए. अगरकर की उन्हीं खासियतों को देखते हुए बोर्ड को लगता है कि उन्हें अपना काम आगे भी जारी रखना चाहिए.

कार्यकाल बढ़ा तो आगे बड़ा सवाल क्या?

जून 2023 से टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के पद पर बने अजीत अगरकर के सामने कार्यकाल बढ़ने पर फिर से कई बड़े सवाल होंगे. और सबसे बड़ा सवाल होगा रोहित-विराट के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर?

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com