बहराइच के कतर्निया घाट में हुई नर हाथी की मौत जांच में जुटी वन विभाग की टीम

उत्तर प्रदेश : बहराइच जनपद में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पर कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बीट में एक हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है इसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है.
वन कर्मियों के मुताबिक हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, बताया जा रहा है कि मृत नर हाथी की उम्र 10 वर्ष है घटना के बाद मौके पर डीएफओ पहुंच चुके हैं.
पूरा मामला बहराइच जिले के कतर्निया घाट रेंज के बिछिया बीट का है जहां पर जंगल के अंदर एक हाथी का शव मिला है वन कर्मियों को गस्त के दौरान दिखा जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं पिछले काफी समय से कतर्नियाघाट रेंज में हाथियों के झुंड विचरण कर रहे हैं कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बीट में हाथी की मौत से हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि हाथी नर है मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम के द्वारा हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जहां पर डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा









