उत्तर प्रदेश: बहराइच में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई थार, चालक समेत चार घायल

उत्तर प्रदेश : बहराइच जिले में एक ट्रैक्टर ट्राली से अनियंत्रित होकर थार टकरा गई, भीषण हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बहराइच-गोंडा मार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती जनपद के जमुनहा निवासी अजय, सुमित और विशाल मंगलवार रात एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.बुधवार सुबह वे सभी अपने घर लौट रहे थे.

जब उनकी थार कार बहराइच-गोंडा मार्ग पर खुटहना के पास पहुंची, तो चालक संजय वाहन का संतुलन खो बैठा। इसके परिणामस्वरूप, थार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए.

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पयागपुर पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com