उत्तर प्रदेश: बहराइच में बिजली के खंभे से टकराई चार पहिया वाहन, चालक की हुई मौत

बहराइच: यूपी के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है शिवपुर में एक बोलेरो चालक मोहित (23) की खंभे से टकराने से मौत हो गई. वह किसी कार्यक्रम में बुकिंग के लिए जा रहा था जब उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

युवक किसी कार्यक्रम में बुकिंग के लिए जा रहा था इसी दौरान बोलेरो चालक एक खंभे से टकरा गया. इस घटना में चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
थाना खैरीघाट क्षेत्र के दुद्धाधारी गांव निवासी मोहित (23) पुत्र लल्लू शाम लगभग अपनी बोलेरो लेकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में बुकिंग उठाने जा रहा था। इसी दौरान बाबूपुरवा गांव के निकट रामपुर मटिया रोड पर अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
सूचना पाकर पुलिस चौकी वैबाही इंचार्ज महेन्द्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच की जा रही है.










