7 अप्रैल को श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रायपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 7 अप्रैल 2026 को “सेहत का उत्सव” के तहत एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शहर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।शिविर में निम्न विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।  प्रो. डॉ. संदीप चंद्राकर – जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी,डॉ. संजीव गुप्ता – न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन,डॉ. निमेष नेभानी – ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन,डॉ. चंद्रकांत उसेंडी – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट,डॉ. वर्षा विश्वनाथ – रेस्पिरेटरी मेडिसिन, डॉ. शिवम पटेल – नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन,डॉ. शीतल इंगले – इंटरनल मेडिसिन,डॉ. नलिनेश शर्मा – फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन।

इस अवसर पर मरीजों के लिए सभी आवश्यक जांचों पर 25% तक की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। यह सुविधा नए पंजीकृत मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com