दोस्ती, बेवफाई और खौफनाक कत्ल! शिल्पी के प्यार में अंधा हुआ दोस्त दीपक, सुल्तानपुर में ट्रक ड्राइवर की हत्या

सुल्तानपुर : जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र मदनपुर पनियार गांव में घर के अन्दर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.घटना की सूचना मिलते ही एसपी चारु निगम सहित पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया.बता दे कि मृतक अमित सिंह(35)पुत्र हरिनाम सिंह व दीपक सिंह दोनों ट्रक ड्राइवर थे.

दोनो की दोस्ती के बीच दीपक सिंह की अमित सिंह पत्नी शिल्पी सिंह से भी संबंध की बात सामने आ रही है.रविवार को अमित और दीपक दोनों घर आए थे. बीती रात किसी बात को लेकर शिल्पी व उसके पति अमित के बीच विवाद हुआ और आरोप है कि पत्नी शिल्पी व अमित ने धारदार हथियार से गले में मारकर अमित की हत्या कर दी.

मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.घटना की सूचना पर कोतवाल लंभुआ धीरज कुमार, एएसपी अखंड प्रताप सिंह व एसपी चारु निगम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया.साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए.एसपी ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है.

दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया.जिले की पुलिस सहित एसओजी की टीम उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।मृतक के भाई के आने के बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close