जगदलपुर में पकड़ाया 5.40 लाख का गांजा:ओडिशा से गांजे की खेप लेकर बस्तर पहुंचा तस्कर; पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने 53.17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर ओडिशा से गांजा की एक खेप लेकर आया था। हालांकि बस्तर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। उसने सरहद पार कर ली थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक (नंबर OR 10 D 6439) नगरनार की तरफ से आड़ावाल की तरफ आ रही है। जिसके पास दो बोरी है, जिसमें गांजा भरा हुआ है।

पुलिस ने चेक पोस्ट लगाकर आरोपी को पकड़ा

इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके के लिए निकली। वहीं पुलिस ने आड़ावाल के पास एक चेक पोस्ट लगाया था। आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। वहीं मुखबिर के बताए अनुसार एक बाइक भी यहां पहुंची। जिसे जवानों ने रोका। बाइक सवार युवक से पूछताछ की गई।

आरोपी को जेल भेज दिया गया है

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रफी शेख (37) बताया। जिसके बाद पुलिस जब उसके पास रखी दो बोरी की तलाशी ली तो उसमें से गांजा की एक बड़ी खेप बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। ASP महेश्वर नाग ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com