गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले 1 लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने एमकाउंड में ढेर कर दिया. वहीं दूसरा आरोपी घायल है, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम वास्तिक पर हमला किया था.
हमलावरों ने उनका गला रेतने की कोशिश की, लेकिन सलीम के शोर मचाने पर आरोपी अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे. पुलिस ने पीछा करते हुए एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि सलीम यूट्यूब पर सलीम वास्तिक 0007 नाम से चैनल चलाते हैं और हाल ही में इस्लाम छोड़ने की घोषणा के बाद चर्चाओं में आए थे.
बदमाशों की 10 राउंड फायरिंग
पुलिस और बाइक सवार बदमाश में करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई है, जिसमें 10 राउंड फायरिंग बदमाश द्वारा की गई है।.लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम द्वारा मेरे नेतृत्व में यह मुठभेड़ हुई है. इसमें एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है. अभी तक जांच पड़ताल में सामने आया है. इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था, जो सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठा था, फुटेज से पता चला है कि वह कुर्ता पजामा पहने हुए था. मौके से हमले में चाकू एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है.











