गाजीपुर: दादी-पोते का प्यार, पोते की मौत के बाद दादी ने भी तोड़ा दम…

ग़ाज़ीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर दादी -पोते के प्यार की कहानी सिर्फ सुनने को नहीं मिलता बल्कि हर उस घर में देखने को मिलता है जिस घर में बुजुर्ग रहते हैं और ऐसा ही कुछ सैदपुर इलाके के ऊचौरी गांव में भी देखने को मिला. जब पोता कई दिनों से बीमार था और उसका ईलाज चल रहा था. और ईलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

आपको बता दें  इसकी जानकारी जैसे ही उसकी दादी उमा देवी को हुई वह भी अचेत हो गई और अपने पोते के अंतिम संस्कार से पहले उन्होंने भी दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिजनों ने एक साथ दादी और पोते की अंतिम यात्रा निकालकर उनका अंतिम संस्कार किया.

पूरे गांव में शोक की लहर 

सैदपुर तहसील ईलाके के उचौरी गांव में अपने 4 साल के इकलौते पोते की मौत का सदमा दादी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया. जिसके बाद जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों में भी कोहराम मच गया.

परिजनों ने शोकग्रस्त होकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है की गांव निवासी सर्वेश वर्मा का 4 साल का इकलौता बेटा व घर का दुलारा हर्ष काफी दिनों से बीमार चल रहा था. इस बीच परिजन उसके इलाज के लिए बुधवार को चिकित्सक के पास ले गए। जहाँ से वो उसके खून की जांच के लिए गए और अभी खून जांच की प्रक्रिया शुरू हुई थी कि तभी अचानक हर्ष गिरा और उसकी मौत हो गई. इकलौते बेटे की मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार और आसपास के लोग काफी रोने बिलखने के साथ बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले.

हर्ष के अंतिम संस्कार के पूर्व ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया

इधर इस बात का पता चलने के बाद हर्ष की दादी 55 वर्षीय उमा देवी पत्नी सीताराम वर्मा यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और हर्ष के अंतिम संस्कार के पूर्व ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक साथ घर में दो असामयिक मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। जिसके बाद उमा देवी व हर्ष को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर ले जाया गया.

घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया. वो अपने पीछे 4 पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पोते के गम में दादी के प्राण त्यागने की पूरे गांव में चर्चा हो रही है. सभी लोग दादी पोते की प्यार की ही बात कर रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close