वीरता मेडल पाने वाले जवानों को तोहफा, ट्रेन में जिंदगी भर कर सकेंगे मुफ्त में यात्रा

केंद्र की मोदी सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों और उनके परिजनों को बड़ा तोहफा दिया है। उनके सम्मान में एक अहम फैसला लिया है। सरकार की तरफ से जारी नए आदेश के मुताबिक अब थल सेना, वायुसेना और नौसेना के वीरता पदक विजेताओं को ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह रियायत उनके लिए फर्स्ट क्लास, 2AC और एसी चेयर कार कैटेगरी में लागू होगी, जिसमें वे अपने संग एक साथी को भी ले जा पाएंगे।

विजेताओं के परिजनों को भी मिलेगा लाभ

यह फैसिलिटी सिर्फ पुरस्कार विजेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी फैमिली को भी इसमें शामिल करती है। इस ऑर्डर के तहत, वीरता मेडल विजेताओं के जीवनसाथी, चाहे वे विधवा हों या विधुर और पुनर्विवाह वाले भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा, अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार के विजेता के माता-पिता को भी यह जिंदगी भर मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकते हैं।

सरकार का जवानों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान

गौरतलब है कि केंद्र सरकार का यह स्टेप रक्षा में असाधारण वीरता और बलिदान देने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। इस निर्णय का मकसद न सिर्फ वीरता पुरस्कार विजेताओं का सम्मान करना है, बल्कि उनके परिजनों को भी सामाजिक और आर्थिक सहयोग देना भी है।

इस पहल से बढ़ेगा सैनिकों का मनोबल

इस तरह की पहल से सेना के जवानों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही, युवाओं को भी फौज में शामिल होकर अपने देश की सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह फैसला सरकार की उन नीतियों का हिस्सा माना जा रहा है, जिनका उद्देश्य सशस्त्र बलों के कल्याण और सम्मान को प्रॉयरिटी देना है।

कुल मिलाकर, यह ऐलान उन बहादुर सैनिकों के प्रति देश की कृतज्ञता का एक अहम कदम है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com