गर्भवती हो गई किशोरी: यूपी में इमरान ने दरिंदगी की हदों को कर दिया पार, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

आगरा: यूपी में एक युवक ने घर में अकेली देखकर किशोरी के साथ दरिंदगी की. इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसके फोटो और वीडियो बना लिए, जिसके बाद वो धमकी देकर शोषण करने लगा. जानकारी के मुताबिक, आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी से किरायेदार युवक ने दुष्कर्म किया. मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना लिए.

उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा. किशोरी गर्भवती हो गई. इस पर मां को घटना की जानकारी हुई. उन्होंने आरोपी के परिजन से शिकायत की, आरोप है कि वह जान से मारने की धमकी देने लगे. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

किराए पर रहने वाला इमरान बेटी को कमरे में खींचकर ले गया

पीड़िता की मां ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर रह रही हैं. फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं. पिछले वर्ष दिसंबर में वह निजी कार्य से बाहर गई हुई थीं. तभी बेटी घर पर अकेली थी. उसी मकान में किराए पर रहने वाला इमरान बेटी को कमरे में खींचकर ले गया. उसके साथ दुष्कर्म किया.

किशोरी के गर्भवती होने पर मां को चला पता

बदनामी के डर से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बता सकी. आरोपी अब जयपुर चला गया. किशोरी के गर्भवती होने पर मां को पता चला. इस बारे में बताने पर आरोपी के परिजनों ने मारपीट की. इससे परिवार दहशत में है. एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close