GT vs MI: अश्वनी कुमार की ‘एक गेंद’ की सताई गुजरात टाइटंस, शुभमन गिल ने बताई हार की कड़वी सच्चाई

GT vs MI: अश्वनी कुमार की ‘एक गेंद’ की सताई गुजरात टाइटंस, शुभमन गिल ने बताई हार की कड़वी सच्चाई

क्रिकेट में तो कहा ही जाता है कि एक गेंद मैच का रुख पलट सकती है. लेकिन, अश्वनी कुमार के जिस एक गेंद की हम बात कर रहे हैं, उसका ताल्लुक ओवर में फेंके जाने वाले एक गेंद से नहीं बल्कि एक ही तरीके की गेंद बार-बार डालने से हैं. अहमदाबाद के मैदान पर जब मुंबई इंडियंस अपने सेट किए 200 रन के टारगेट को जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ डिफेंड करने उतरी, तो उसमें उसके युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार की बस एक ही सोच रही. अपनी तरकस में पड़े लेंथ बॉल पर फोकस करना. उसे गुजरात के खिलाफ अपना हथियार और अपनी टीम के लिए ढाल बनाना.

अश्वनी कुमार का घतक हथियार ‘लेंथ बॉल’

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनीकुमार ने मैच के बाद अपने लेंथ बॉल पर फोकस करने के इरादे के बारे में बताया भी. उन्होंने कहा कि जब मैं फील्ड पर जाकर पिच को देखा तो पाया कि इस पर लेंथ बॉल ज्यादा असर करेगी. ऐसे में मैंने उसी के ज्यादा इस्तेमाल के बारे में सोचा. मैंने हार्दिक भइया के साथ मिलकर योजना बनाई और अपने प्लान को बैक किया, जिसका रिजल्ट मुझे मिला.

फुल, गुड और शॉर्ट लेंथ पर डाली कितनी गेंद?

अश्वनी कुमार के लेंथ बॉल ने गुजरात टाइटंस पर कैसे असर डाला, अब जरा वो भी जान लीजिए. उन्होंने मैच में 4 ओवर डाले, जिसमें 24 रन देकर 4 विकेट झटके. अब 4 ओवर यानी 24 गेंदों और सभी लेंथ बॉल बस वैरिएशन का फर्क. जैसे 2 गेंदें अश्विनी ने फुल लेंथ पर डाली. 7 गेंदें उन्होंने गुड लेंथ पर डाली और बाकी की 15 गेंदों को शॉर्ट लेंथ रखा. अश्वनी को जो चारों विकेट मिले वो उन्हें शॉर्ट लेंथ पर मिले.

लेंथ बॉल को खेलने में नाकाम GT का हुआ काम तमाम

अश्वनी के लेंथ बॉल के बरपे कहर के असर से गुजरात टाइटंस को रनों के लिहाज से IPL में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस भीषण असर का दर्द मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के बयान में भी दिखा. उन्होंने स्वीकार किया कि मिडिल ओवर में लेंथ बॉल को हमें जिस तरह से खेलना चाहिए था, हम उसमें नाकाम रहे और काम तमाम हो गया.

लेंथ बॉल में क्या दिक्कत हुई, गिल ने बताया

शुभमन गिल ने माना कि लेंथ बॉल अच्छे से बैट पर नहीं आ रही थी. उसमें उतार-चढ़ाव था. जैसे कुछ गेंदें नहीं आ रही थीं तो कुछ आ भी रही थीं. वहीं कई लेंथ बॉल काफी नीचे रह रहीं थी. साफ है कि एक लेंथ बॉल ने गुजरात टाइटंस को बहुत बुरी तरह से सताया है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com