GT vs MI: जसप्रीत बुमराह के विकेट का सूखा खत्म, 145 गेंदों के बाद ऐसे मिली पहली सफलता, VIDEO

GT vs MI: जसप्रीत बुमराह के विकेट का सूखा खत्म, 145 गेंदों के बाद ऐसे मिली पहली सफलता, VIDEO

बारह साल लंबे और सफल करियर में 183 विकेट. फिर भी जसप्रीत बुमराह को जितनी खुशी, सुकून और राहत अपने 184वें विकेट से मिली होगी, वो शायद ही पिछले इतनी सफलताओं से मिली होगी. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की नाकामी के बीच टीम के सबसे अहम गेंदबाज बुमराह का बार-बार फेल होना भी उतना ही चर्चा का विषय रहा. आखिरकार लगातार 6 IPL मैच से वो खाली हाथ लौट रहे थे. मगर उनका ये 7वें मैच में जाकर बुमराह ने इस सूखे को खत्म कर दिया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 199 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. इस स्कोर को डिफेंड करने के लिए उसे अपने गेंदबाजों से भी जोरदार प्रदर्शन की जरूरत थी. खास तौर पर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह का रंग में लौटना जरूरी था और आखिर यही हुआ भी. गुजरात की पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर बुमराह का 145 गेंद लंबा इंतजार पूरा हुआ.

बुमराह से इस मैच में पहला ओवर कराया गया और नजरें उन पर ही थीं कि क्या इस बार उनका विकेट का इंतजार खत्म होगा या फिर आगे बढ़ेगा. मगर पहली ही गेंद पर उन्होंने गुजरात के स्टार ओपनर साई सुदर्शन को कवर्स के फील्डर के हाथों कैच करवा दिया. जैसे ही फील्डर ने कैच लपका, स्टेडियम में फैंस का शोर बढ़ गया, जबकि मुंबई के सभी खिलाड़ी सीधे बुमराह की ओर दौड़ पड़े. कप्तान हार्दिक पंड्या ने तो खास तौर अपने स्टार गेंदबाज को जोर से गले लगा लिया.

(खबर अपडेट हो रही है)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com