GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने लिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बदला, 4 विकेट से हराया

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने लिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बदला, 4 विकेट से हराया

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. गुजरात की जीत में अरशद खान, जेसन होल्डर और शुभमन गिल का बड़ा हाथ रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और वो 155 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात की ये इस सीजन 9 मैच में पांचवीं जीत है. वहीं आरसीबी ने 9 मैचों में तीसरी हार झेली है.

आरसीबी की बैटिंग रही फेल

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उसका ये फैसला सही साबित हुआ. आरसीबी की शुरुआत खराब रही और जैकब बेथल 5 रन बनाकर सिराज का शिकार हो गए. विराट कोहली ने तेजी से बैटिंग करते हुए रबाडा के ओवर में लगातार पांच चौके लगा दिए. लेकिन ये खिलाड़ी रबाडा की बाउंसर पर ही 28 रन पर आउट हो गया. पडिक्कल और पाटीदार ने साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन आरसीबी के कप्तान पाटीदार 19 रन बनाकर आउट हो गए. जितेश शर्मा ने फिर निराश किया और उन्हें होल्डर ने 1 रन पर आउट कर दिया. टिम डेविड को राशिद खान ने 9 रन पर आउट किया. पाटीदार ने जरूर अच्छे शॉट्स खेले इस खिलाड़ी ने 40 रनों की पारी खेली और वो राशिद खान की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए.

गुजरात को शुभमन गिल ने दी तेज शुरुआत

गुजरात की शुरुआत खराब रही, साई सुदर्शन 6 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने आते ही करारे शॉट्स खेले. उन्होंने जॉश हेजलवुड के पहले ही ओवर में 24 रन ठोक दिए. इस खिलाड़ी ने 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. जॉस बटलर ने 19 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. बटलर ने 4 छक्के और 2 चौके लगाए. अंत में राहुल तेवतिया ने गुजरात को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही गुजरात ने आरसीबी से अपना बदला ले लिया. बता दें आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर गुजरात को 5 विकेट से हराया था. आरसीबी ने 206 रनों का लक्ष्य 7 गेंद पहले ही चेज़ कर लिया था. लेकिन अब गुजरात ने इस मैच में बाजी मार ली.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com