GT vs RCB: शुभमन गिल का सनसनीखेज कैच लपकने वाले विराट कोहली को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

GT vs RCB: शुभमन गिल का सनसनीखेज कैच लपकने वाले विराट कोहली को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विराट कोहली किसी भी मैच में हों और वो किसी भी तरह इन्वॉल्व न हों, ऐसा कम ही होता है. बैटिंग हो या फील्डिंग, विराट कोहली अपना सबकुछ झोंक देते हैं, जिसका फायदा ज्यादातर मौकों पर उनकी टीम को मिलता है. मगर मैच के दौरान कोहली बीच मैदान पर माफी मांगें, ऐसा शायद ही कभी देखने को मिला हो. आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर कोहली को कुछ ऐसा करना पड़ा, वो भी तब जबकि उन्होंने शुभमन गिल का एक जोरदार कैच लपका.

अहमदाबाद में गुजरात और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान ये देखने कोहली के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. इस मुकाबले में बेंगलुरु से मिले 156 रन के लक्ष्य के जवाब में गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरुआत की थी. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शुरुआती 3 ओवर में ही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 40 से ज्यादा रन बटोर लिए थे. फिर चौथे ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद कोहली से शायद ही किसी ने की होगी.

कोहली को मांगनी पड़ी माफी

तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड के ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने कवर्स पर गेंद को खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े. वहीं पर तेजी से विराट कोहली ने आकर गेंद को लपका लेकिन इसके बाद जोश में वो गलती कर बैठे. गिल दौड़ते हुए दूसरे छोर पर पहुंच गए थे लेकिन कोहली ने इसके बावजूद रन आउट की कोशिश में गेंद फेंकी. मगर उनका थ्रो स्टंप्स से कम से कम 5-6 मीटर दूर था, जिसके कारण इसे रोकने के लिए दूसरी ओर कोई नहीं था और गेंद 4 रन के लिए चली गई. इसके चलते गिल को 1 के बजाए 5 रन मिले. कोहली इस बात पर खुद से निराश थे और इसलिए उन्होंने अपनी टीम से इसके लिए माफी मांगी.

फिर लपका सनसनीखेज कैच

मगर इसके बाद उन्होंने ज्यादा वक्त नहीं लगाया और अपनी बेहतरीन फील्डिंग से कुछ भरपाई की. अगले ही ओवर में कोहली की सनसनीखेज फील्डिंग का नजारा फैंस को देखने का मौका मिला. भुवनेश्वर के ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन ने आगे बढ़कर तेज शॉट खेला लेकिन कवर्स पर सिर्फ 20 मीटर दूर खड़े कोहली ने गोली की रफ्तार से चेहरे के करीब आए इस कैच को लपक कर सबको चौंका दिया. कोहली ने इस कैच के बाद अपने गुस्से और जोश का इजहार भी खुलकर किया क्योंकि इससे गिल की तूफानी पारी का अंत हुआ.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com