Hariyali Teej 2025 Upay- हरियाली तीज 2025: शिव पार्वती की पूजा से बढ़ेगा दांपत्य प्रेम, ये 3 उपाय दूर करेंगे धन-संकट और जीवन की परेशानियां

Hariyali Teej 2025 Upay/आज 27 जुलाई 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

Hariyali Teej 2025 Upay/इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि इसी तिथि को देवी पार्वती को भगवान शिव का साथ मिला था, जिसके लिए उन्होंने वर्षों तक कठोर तपस्या की थी।

हरियाली तीज न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है, बल्कि यह जीवन की कई समस्याओं के समाधान का भी माध्यम माना जाता है। खासतौर पर रात का समय बहुत शुभ होता है, जब कुछ विशेष उपाय करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, आर्थिक स्थिरता और सुख-शांति प्राप्त की जा सकती है।

Hariyali Teej 2025 Upay/अगर आप अपने जीवन में प्यार, धन या स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तो आज की पावन रात ये आसान उपाय जरूर करें।

जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, वे हरियाली तीज की शाम से पहले अपने घर के मंदिर में पीले कपड़े में एक चांदी का सिक्का बांधकर रख दें।

Hariyali Teej 2025 Upay/रात को शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करने के बाद इस पोटली को घर की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है और पैसों की समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

अगर आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम की कमी है या रिश्ते में बार-बार तनाव की स्थिति बनती है, तो तीज की रात 11 विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार का सामान भेंट करें। यह उपाय न सिर्फ आपको पुण्य प्रदान करेगा, बल्कि शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों को भी शांत करेगा और आपसी समझ बढ़ाएगा।

स्वास्थ्य या पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह रात बहुत खास है। आज रात बेलपत्र के पेड़ के नीचे एक घी का दीपक जलाएं और अपने सुखद जीवन की प्रार्थना करें। इस साधारण से उपाय से जीवन की कई उलझनों का समाधान मिलने की संभावना होती है।

हरियाली तीज का पर्व केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम, आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close