भारत के हर गेंदबाज से नफरत, मौका मिला तो…PSL के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर

भारत के हर गेंदबाज से नफरत, मौका मिला तो…PSL के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर

Hasan Nawaz On Team India Bowlers: क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी राइवलरी भारत और पाकिस्तान के बीच मानी जाती है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव और क्रिकेट के मैदान पर होने वाले रोमांचक मुकाबलों ने इस राइवलरी को अनोखा बना रहा था. यह राइवलरी मैदान पर प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों के बयानों, जेस्चर्स और ऑफ-फील्ड विवादों के चलते भी चर्चा में रहती है. हाल ही में पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जहर उगला है, जो अब काफी वायरल हो रहा है.

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं. एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जब हसन नवाज ने पूछा गया कि दुनिया का वो कौन सा गेंदबाज है, जिसके खिलाफ आप रन बनाना ही चाहते हैं. इसके जवाब में हसन नवाज ने कहा कि जो इंडिया की टीम है, हम उनके गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा रन मारने की सोचते हैं. सीधी बात है कि उनके हर एक गेंदबाज से नफरत है. इंशाअल्लाह, अगर मौका मिला तो आगे हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Cric Green (@cric_green786)

हसन नवाज ने ये भी कहा कि भारत के खिलाफ खेलते समय उन्हें स्वाभाविक रूप से ज्यादा मोटिवेशन मिलता है. लेकिन वह भारतीय टीम के खिलाफ अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. बता दें, हसन नवाज भारत के खिलाफ अभी तक एक मुकाबला ही खेले हैं. इस मैच में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे.

हसन नवाज का क्रिकेट करियर

हसन नवाज ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 25 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 457 रन बनाए हैं. उनका औसत 20.77 और स्ट्राइक रेट 154.39 का रहा है, जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है. वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में उनके प्रदर्शन की बात कर तो वह कुछ खास नहीं कर सके हैं. हसन ने 10 मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतक शामिल हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com