HDFC Bank Alert-HDFC बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: 20 जुलाई तक कई सेवाएं रहेंगी बंद, समय से निपटा लें जरूरी काम

इस टैब के माध्यम से बैंक विभिन्न छूट, कैशबैक और डील्स की जानकारी देता है जो डेबिट व क्रेडिट कार्ड, ईएमआई और बिल पेमेंट से संबंधित होती हैं।

HDFC Bank Alert/यदि आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है, तो आपके लिए एक जरूरी अलर्ट सामने आया है। बैंक ने 20 जुलाई तक अपनी कुछ प्रमुख सेवाओं में अस्थायी रुकावट की घोषणा की है

जिसका कारण मेंटेनेंस प्रक्रिया है। बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए ग्राहकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की असुविधा न हो।

एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि 19 जुलाई की सुबह 2 बजे से 2:30 बजे तक नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं। वहीं, 20 जुलाई को रविवार के दिन, अलग-अलग समय पर कई सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

इस डाउनटाइम के दौरान बैंक अपने सिस्टम को अपडेट कर रहा है ताकि भविष्य में ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव मिल सके।

ऑफर टैब सेवा पर असर सबसे पहले दिखेगा। 20 जुलाई को सुबह 12 बजे से 5 बजे तक, यानी पूरे 5 घंटे तक, ग्राहक नेटबैंकिंग के “ऑफर टैब” का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

इस टैब के माध्यम से बैंक विभिन्न छूट, कैशबैक और डील्स की जानकारी देता है जो डेबिट व क्रेडिट कार्ड, ईएमआई और बिल पेमेंट से संबंधित होती हैं।

इसी तरह क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड रिडेंप्शन सेवा भी 20 जुलाई को सुबह 1 बजे से 4 बजे तक, कुल 3 घंटे के लिए बंद रहेगी। इस समय के दौरान ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम नहीं कर पाएंगे। निर्धारित समय के बाद यह सेवा फिर से पूर्ववत हो जाएगी।

म्यूचुअल फंड से जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। 20 जुलाई को सुबह 2 बजे से लेकर 5 बजे तक, नेटबैंकिंग या मोबाइल एप के माध्यम से म्यूचुअल फंड निवेश, ट्रांजैक्शन, रिडेम्पशन और ट्रैकिंग की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होगी।

हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से सुचारु रूप से चलती रहेंगी। यूपीआई ट्रांजैक्शन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के जरिए सामान्य लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एटीएम से पैसे निकालना, मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे भेजना और अन्य बुनियादी बैंकिंग सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी।

एचडीएफसी बैंक इससे पहले भी अपने सिस्टम के मेंटेनेंस के दौरान यूपीआई सेवाएं कुछ घंटों के लिए रोक चुका है। बैंक का कहना है कि यह प्रक्रिया नियमित है और इसका उद्देश्य ग्राहकों को स्मूद और सिक्योर बैंकिंग एक्सपीरियंस प्रदान करना है

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com