मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली वारदात, 9 माह की मासूम से हैवानियत, मासूम को साथ ले गया बुजुर्ग, की हैवानियत की सारी हदें पार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश में इंसानियत ही नहीं बल्कि रिश्ते को भी शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. जहा आठ माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप परिवार के ही एक मुंह बोले दादा पर लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर होने के बाद मासूम को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल लाया गया है जहां उसका डॉक्टर की निगरानी मे ईलाज चल रहा है.

बच्ची की हालत नाजुक
27 फरवरी की रात करीब 11 बजे बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद आज देर शाम हालत बिगड़ने के कारण मासूम को जबलपुर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल लाया गया है जहां आईसीयू में मासूम का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और नोहटा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और परिजनों से चर्चा कर घटनाक्रम की जानकारी ली. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.
क्या है मामला,दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले परिजनों ने बताया कि घर के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने महज 9 महीने की मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की है घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू कर दिया है. फिलहाल, बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण उसे जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है.

कड़ी कार्रवाई की मांग
परिजन ने आरोप है कि, आरोपी पड़ोसी बच्ची को प्यार से खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था, लेकिन कुछ देर बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो पूरा मामला सामने आया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची की हालत की जानकारी ली। इधर, इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
मामले को लेकर एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया का कहना है कि, नोहटा थाना क्षेत्र में 9 माह की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। परिजन की सहायता से बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, दूसरी तरफ फरार आरोपी की तलाश के लि टीमें गठित की गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।











