हीरो मोटोक्रॉप ने भारत में अपनी एंट्री लेवल बाइक नई New HF Deluxe Pro किया लॉन्च ,जाने कीमत

New HF Deluxe Pro: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोक्रॉप ने भारत में अपनी एंट्री लेवल बाइक नई New HF Deluxe Pro को इस बार लॉन्च किया है।

HF 100 और HF Delux पहले ही बाजार में मौजूद हैं लेकिन अब HF Deluxe Pro पिछले मॉडल्स से थोड़ी एडवांस्ड है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 73,550 रुपये रखी हुई है। आइये जानते  हैं .

क्या कुछ खास और नया इसमें आपको देखने को मिलने वाला है। अगर आप एक 100cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

हीरो की नई HF Deluxe Pro का लुक फ्रेश नजर आता है। बाइक का लुक बोल्ड है, फ्यूल टैंक और अन्य पार्ट्स पर स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गये हैं। बाइक में नए ग्राफिक्स दिए गये हैं। इसमें नई LED हेडलाइट दी गई है।

डिजाइन के मामले में नई HF Deluxe Pro यूथ के साथ फैमिली क्लास को पसंद आ सकती है।इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है जो काफी रिच और कलरफुल है। बाइक 18 इंच के टायर्स लगे हैं।

बाइक  के रियर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके रियर सस्पेंशन को 2 स्टेप एडजस्ट किया जा सकता है।  बाइक के टायर्स और सस्पेंशन बेहतर और आराम राइड का अनुभव देने में मदद करते हैं। बाइक में लगे दोनों टायर्स बेहतर ग्रिप देने में मदद करते हैं।

New HF Deluxe Pro Engine And Power

नई HF Deluxe Pro में 97.2cc का इंजन लगा है जो 7.9 bhp और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी के साथ है जो हर कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने का दम रखता है। यह इंजन बेहतर माइलेज ऑफ़र करता है। यह  इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह बाइक कितना माइलेज ऑफर करती है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com