Holashtak 2026- 24 फरवरी से शुरू हो रहा है होलाष्टक, इन 6 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भूलकर भी न करें ये शुभ काम

Holashtak 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से इस अवधि में कुछ राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है, क्योंकि उनके जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ने के संकेत हैं.

Holashtak 2026/हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में होली से ठीक पहले के आठ दिनों का विशेष महत्व बताया गया है, जिन्हें ‘होलाष्टक’ के नाम से जाना जाता है।

वर्ष 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च यानी होलिका दहन तक रहेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन आठ दिनों में ग्रहों का स्वभाव काफी उग्र और प्रतिकूल रहता है, जिसके कारण वातावरण में नकारात्मकता और अस्थिरता का प्रभाव बढ़ जाता है।

यही कारण है कि इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यवसाय की शुरुआत जैसे किसी भी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों पर पूर्णतः रोक रहती है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस बार होलाष्टक की अवधि कुछ विशेष राशियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है, इसलिए उन्हें अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक और पारिवारिक शांति के लिहाज से थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े कानूनी या आपसी विवाद सामने आ सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी।

Holashtak 2026/जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में मशक्कत करनी पड़ सकती है और खानपान की लापरवाही के कारण पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। वहीं कर्क राशि वालों को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, इसलिए सेहत को लेकर कोई भी जोखिम न उठाएं। करियर के मोर्चे पर फिलहाल कोई बड़ा बदलाव करने या नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से बचें और रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें ताकि गलतफहमियां न पनपें।

सिंह राशि के लोगों को इस अवधि में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना चाहिए, क्योंकि विश्वासघात की संभावना प्रबल है। कार्यस्थल पर छोटी सी लापरवाही आपके करियर की छवि खराब कर सकती है और बढ़ते खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों को भी कार्यों में अप्रत्याशित देरी और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेनदेन और निवेश को लेकर इस दौरान दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा, वरना आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में भी इस समय धैर्य और सूझबूझ की अत्यंत आवश्यकता रहेगी।Holashtak 2026

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और शारीरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहने का है। किसी भी प्रकार का निवेश या उधारी आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। विशेष रूप से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

अंत में, मीन राशि वालों के लिए यह समय कामकाज की चुनौतियों और बढ़ते खर्चों के कारण चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी या व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं और परिवार के निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से कलह होने की आशंका है।

close