CG Accident : NH-30 पर भीषण हादसा ,महिंद्रा बस और ट्रक में भिड़ंत, 12 से अधिक यात्री घायल

काेंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गए और पास के एक ही पेड़ से जा टकराए।

हादसे में बस चालक बुरी तरह से वाहन के अंदर फंस गया है, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम मौके पर जुटी हुई है। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com