लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा… बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी; 5 की मौत

लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अचानक से पलट गई और हादसा हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में लगी है. घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र की है.

डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11 पॉइंट 4 पर हादसा हुआ. पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हादसा इसलिए हुआ क्योंकि ड्राइवर को झपकी आ गई थी. पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com