फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर

फतेहपुर : जिले के ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, चंदौरा मोड़ के पास सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि इटरौरा थाना मलवा निवासी राममिलन पुत्र छोटेलाल रैदास की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में घायल बलराम (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी ग्राम धारूपुर थाना बिंदकी और देशराज पुत्र महावीर निवासी अयाहशाह को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान देशराज ने भी दम तोड़ दिया, जबकि बलराम की हालत गंभीर बनी हुई है.उसका इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा है.

मृतक राममिलन के भाई शिवमिलन ने बताया कि वे अपनी बहन के ऑपरेशन के बाद रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बुधवार रात गांव में आयोजित नौटंकी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तड़के घर लौटते समय यह हादसा हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com