Hotel Style Idli Recipe-होटल जैसी सफेद, मुलायम और स्पंजी इडली अब घर पर बनाएं इस परफेक्ट रेसिपी से – जानिए सीक्रेट टिप्स

Hotel Style Idli Recipe/अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बनी इडली होटल जैसी सफेद, सॉफ्ट और स्पंजी बने, तो इसके लिए सिर्फ सही सामग्री नहीं बल्कि सही तकनीक भी जरूरी होती है।

इडली एक बेहद हल्की और हेल्दी साउथ इंडियन डिश है जिसे ब्रेकफास्ट में खाया जाता है, लेकिन बहुत से लोग घर पर इसे बनाते समय गलतियां कर बैठते हैं जिससे इडली सख्त, चिपचिपी या बेस्वाद बन जाती है।

यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं एकदम परफेक्ट, स्टेप-बाय-स्टेप होटल स्टाइल इडली रेसिपी, जिससे आप हर बार सॉफ्ट, फ्लफी और बाउंसी इडली बना पाएंगे।

इडली का बैटर बनाने के लिए सबसे पहले इडली राइस या पारबॉयल्ड चावल और धुली उड़द दाल को अलग-अलग अच्छे से धोकर 4 से 6 घंटे तक भिगो दें। उड़द दाल में 1 चम्मच मेथी दाना भी डालें ताकि बैटर में नैचुरल फर्मेंटेशन अच्छे से हो सके।

भीगे हुए दाल को बहुत कम पानी के साथ मिक्सर में पीसें ताकि स्मूद, फूला हुआ और हल्का बैटर बने। यह इडली की सॉफ्टनेस का सबसे अहम हिस्सा है।

चावल को दरदरा पीसें – न बहुत बारीक और न ही बहुत मोटा। फिर दोनों बैटर को अच्छे से मिलाएं। गर्मियों में नमक फर्मेंटेशन के बाद डालना बेहतर होता है ताकि बैटर ज्यादा खट्टा न हो। बैटर का टेक्सचर गाढ़ा और फ्लोइंग होना चाहिए, बिल्कुल बहता हुआ नहीं।

जाने कैसे करे फर्मेंटेशन (hotel Style Idli Recipe) 

फर्मेंटेशन के लिए बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर 8 से 12 घंटे के लिए रखें। गर्मियों में बैटर 6–8 घंटे में भी फूलकर तैयार हो जाता है। बैटर में बबल्स आने चाहिए और उसका वॉल्यूम डबल होना चाहिए। अगर मौसम ठंडा हो, तो 1 चम्मच सूजी या थोड़ा सा दही बैटर में मिलाने से फर्मेंटेशन जल्दी हो सकता है।

जब बैटर अच्छी तरह फर्मेंट हो जाए, तो उसे फ्रिज में स्टोर करें। उपयोग से पहले रूम टेम्परेचर पर लाकर ही इस्तेमाल करें। यह बैटर 2–3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि समय के साथ इसमें हल्की खटास आ सकती है।

इडली बनाने के लिए सांचों को हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें और बैटर को ¾ तक भरें ताकि फुलने की जगह बनी रहे। स्टीमर या इडली कुकर में पहले से पानी गर्म कर लें और फिर सांचे उसमें रखें। तेज आंच पर 10–12 मिनट तक स्टीम करें। पकने के बाद एक चाकू डालकर चेक करें – अगर कुछ नहीं चिपकता, तो इडली तैयार है। इडली को 5 मिनट ठंडा होने दें और फिर सांचे से निकालें।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close