SSC की कैसे करे तैयाSSC की कैसे करे तैयारी ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी, एक्सपर्ट से जानें टिप्सरी ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए SSC यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षाएं एक अच्छा विकल्प हैं. हर साल लाखों अभ्यर्थी SSC की अलग-अलग परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता केवल परीक्षा का फॉर्म भरने से नहीं मिलती. इसके लिए सही परीक्षा का चुनाव, नियमित पढ़ाई और लगातार प्रैक्टिस जरूरी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि SSC की तैयारी में किसी शॉर्टकट पर निर्भर रहने के बजाय रोजाना पढ़ाई और पुराने प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस करनी चाहिए.

अगर अभ्यर्थी समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर दें और अपनी गलतियों को एनालाइज करें, तो पहली कोशिश में भी सफलता हासिल की जा सकती है.

पहले सही परीक्षा का करें चुनाव

SSC के तहत कई परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं. इनमें SSC CGL, CHSL, MTS और GD कांस्टेबल जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं. इसलिए उम्मीदवार को सबसे पहले यह तय करना चाहिए कि वह किस परीक्षा की तैयारी करना चाहता है. परीक्षा के सिलेबस, पैटर्न और योग्यता को समझने के बाद ही तैयारी की रणनीति बनानी चाहिए. इससे पढ़ाई सही दिशा में आगे बढ़ेगी.

सभी विषयों की नियमित करें तैयारी

SSC परीक्षा में मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग, जनरल नॉलेज और हिंदी जैसे विषय महत्वपूर्ण होते हैं. उम्मीदवार को सभी विषयों के लिए रोजाना समय निर्धारित करना चाहिए. एक्सपर्ट के अनुसार तैयारी जितनी पहले शुरू होगी, परीक्षा में उतना ही आत्मविश्वास रहेगा. पुराने प्रश्नपत्र और प्रैक्टिस पेपर सॉल्व करने से परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का अंदाजा भी लगाया जा सकता है.

मॉक टेस्ट से परखें अपनी तैयारी

उम्मीदवारों को नियमित रूप से खुद के प्रैक्टिस टेस्ट और मॉक टेस्ट देने चाहिए. टेस्ट के बाद यह देखना जरूरी है कि कितने सवाल सही हुए और उन्हें हल करने में कितना समय लगा. गलत सवालों की वजह समझकर दोबारा प्रैक्टिस करनी चाहिए. रीजनिंग के सवालों में प्रश्न को ध्यान से पढ़ना खास तौर पर जरूरी है.

करें करंट अफेयर्स की तैयारी

SSC की परीक्षा में जनरल नॉलेज और मौजूदा घटनाओं से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं. इसलिए उम्मीदवारों को रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ने की आदत डालनी चाहिए. महत्वपूर्ण तारीखों, घटनाओं और तथ्यों को दोहराते रहें.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com