HTET Result 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जल्द, उससे पहले उम्मीदवारों को करना होगा यह काम!

HTET Result 2025/हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है, लेकिन उससे पहले अभ्यर्थियों को एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले सभी उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन का निर्णय लिया है।

HTET Result 2025 यह प्रक्रिया 25 और 26 अगस्त को राज्य के सभी 22 जिलों में आयोजित की जाएगी

HTET Result 2025 बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 30 और 31 जुलाई को आयोजित हुई एचटेट परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन अनिवार्य है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उन सभी अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध है, जिन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी है।

उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार हरियाणा के किसी भी जिले में स्थापित केंद्रों पर जाकर यह वेरीफिकेशन करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना फोटो युक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन पूरा नहीं होगा, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी/HTET Result 2025

  • परीक्षा की तिथि: 30 और 31 जुलाई
  • परीक्षा केंद्र: 673
  • कुल अभ्यर्थी: 4 लाख से अधिक
  • आंसर-की: 31 जुलाई को जारी की गई थी, जिस पर 1 से 3 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com