थाना परिसर में भिड़ीं प्रेमिका और पत्नी, बीच-बचाव करता नजर आया पति, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

शिवपुरी। शहर के देहात थाना परिसर में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही महिलाओं में से एक को कथित प्रेमिका और दूसरी को पत्नी बताया जा रहा है। वहीं पति बीच-बचाव करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो 16 फरवरी का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आरती प्रजापति ने 16 फरवरी को नंदू राठौर के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। इसी दौरान नंदू और उसकी पत्नी थाने में पहुंच गए। इसी दौरान आरती और नंदू की पत्नी के बीच थाना परिसर में ही मारपीट हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरती द्वारा पहले भी ब्लैकमेल करने और प्रेमजाल में फंसा कर रुपये मांगने की भी शिकायत की जा चुकी है।