Hyundai i20 का भी होगा कायाकल्प, कार में मिलेंगी Creta की खूबियां, जुलाई में होगा ग्लोबल डेब्यू

नई जनरेशन वाली हुंडई i20 कार अगले महीने जुलाई 2026 दुनिया के सामने आने वाली है. लॉन्च से पहले कंपनी ने टीजर शेयर कर इसकी पहली झलक दिखाई है. इस नई कार में तीर के आकार वाली LED हेडलाइट्स और ‘Y’ शेप वाली LED लाइट्स मिलेंगी, जो एक खूबसूरत लाइट बार से जुड़ी होंगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 हुंडई i20 का लुक थोड़ा क्रॉसओवर होगा. टेस्टिंग के दौरान इस कार में 17-इंच के बड़े टायर देखे गए हैं. इसके महंगे मॉडल्स में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे. कार का साइज भी पहले से थोड़ा बड़ा हो सकता है.

शानदार इंटीरियर

कार के अंदर क्रेटा की तरह बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है. इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के लिए ADAS मिलने की उम्मीद है. साथ ही आगे और पीछे पार्किंग सेंसर्स और रियर कैमरा भी दिया जाएगा.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

भारत में मिलने वाली नई i20 के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें पहले की तरह ही 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा. हालांकि, विदेशों में इसे नए टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड (बिजली और पेट्रोल दोनों से चलने वाले) इंजन के साथ उतारा जा सकता है.

क्या भारत आएगी नई i20?

हुंडई भारतीय बाजार में अपनी एक से बढ़कर एक शानदार कारों के लिए जानी जाती है. इसी कड़ी में कंपनी अपनी न्यू-जेनरेशन i20 को पहले ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है. ग्लोबल अनवील के कुछ समय बाद ही इस दमदार हैचबैक को भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com