मैंने ऐश्वर्या राय की ब्रा का हुक बंद किया और उनके तरफ आकर्षित हो गई, बॉबी डार्लिंग ने याद किया ताल का शूट

बॉबी डार्लिंग जिनका बचपन का नाम पंकज शर्मा है, उनको आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। वह पैदा हुईं तब मेल थीं फिर अपना जेंडर चेंज करवाकर ट्रांस वुमन बन गईं। बॉबी डार्लिंग को पहला रोल सुभाष घई की फिल्म ताल में मिला था। उनका रोल छोटा था हालांकि उन्होंने सेट पर 25 दिन शूटिंग की थी। बॉबी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शूट के वक्त वह ऐश्वर्या राय की तरफ आकर्षित हो गई थीं। बॉबी ने बताया कि ऐश्वर्या बहुत अच्छी थीं और उनका फिगर भी कमाल का था।

25 दिन शूट करवाकर काट दिए सीन्स

बॉबी डार्लिंग सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर थीं। वहां उन्होंने फिल्मी जर्नी के बारे में भी बात की। वह बोलीं, ‘सुभाष घई ने मुझे ताल में काम दिया। छोटा रोल था। मैं 25 दिन शूटिंग की लेकिन आप रोल एडिट कर दोगे वो तो हमारे हाथ में नहीं है। मुझे 2500 रुपये पर डे मिलते थे। सुभाष घई ने ऑडिशन लिया और कहा कि इसे ऐश्वर्या के डिजाइनर का रोल दे दो। जब मुझे वो रोल मिल गया। गाना शूट हो रहा था, मैं रमता जोगी। अनिल कपूर ने मुझे नाम दिया। व वह बोले, सुभाषजी इसका नाम दस्तूर रखते हैं। बोले, तुम आज से दस्तूर।’

सेट पर कैसी थीं ऐश्वर्या

बॉबी आगे बोलती हैं, ‘वो गाना शुरू होता है, जंगल में बोले कोयल…। ऐश्वर्या राय खड़ी थीं। सुभाषजी बोलते हैं, बॉबी उसके ब्लाउज का हुक बंद करो। मैं सुभाष घई के सामने डरते-डरते ऐश्वर्या राय का ब्लाउज बंद करती हूं। ब्लाउज था या ब्रा था। शायद ब्रा था। उसे जो भी बोलते हैं। मेरे हाथ कांप रहे थे। मुझे लगा कि क्या किस्मत है। काम चाहिए था तो शंकर भगवान ने सीधा ऐश्वर्या राय के बाजू में खड़ा कर दिया। ऐश्वर्या राय बहुत विनम्र थीं। उनमें बहुत सादगी थी। उनके साथ काम करते-करते मैं ऐश्वर्या की तरफ आकर्षित हो गई। मुझे लगा कि मैं लड़का होती तो ऐसी ही लड़की चाहिए थी। बॉबी ने ऐश्वर्या के फिगर की भी तारीफ की और कहा कि शूटिंग में काफी अच्छा वक्त बीता।’

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close