विभाजन की दर्दभरी प्रेम कहानी लेकर आई ‘मैं वापस आऊंगा’, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा आगाज?

सिनेमाघरों में इन दिनों नई फिल्मों की भरमार देखने को मिल रही है। ‘गवर्नर’, ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी कई फिल्में दर्शकों के बीच पहुंच चुकी हैं। हालांकि इन सभी फिल्मों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा शरवरी वाघ और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ की हो रही है।

ओपनिंग डे कलेक्शन पर सबकी नजर

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई यह फिल्म पहले दिन 2.5 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। हालांकि इतने बड़े बजट की फिल्म के लिए यह आंकड़ा बहुत प्रभावशाली नहीं माना जाएगा।

वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी उम्मीदें

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि यदि ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स मिलता है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म के लिए पहले वीकेंड में करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विभाजन के दर्द में पगी प्रेम कहानी

फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक ऐसे प्रेमी की कहानी दिखाई गई है, जो आजादी के दौरान अपने प्यार से बिछड़ जाता है। उम्र के 95वें पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी वह अपने प्यार को भुला नहीं पाता। उसकी खराब शारीरिक स्थिति के कारण पाकिस्तान जाना संभव नहीं होता, ऐसे में उसका पोता उसकी अधूरी प्रेम कहानी को पूरा करने की कोशिश करता है।

दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी उम्मीदें

फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा वेदांग रैना, शरवरी वाघ, रजत कपूर और सयानी गुप्ता जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। दर्शकों को दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता का फायदा भी फिल्म को मिलने की उम्मीद है।

क्या शरवरी वाघ बनाएंगी नया रिकॉर्ड?

शरवरी वाघ के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘वेदा’ रही है, जिसने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद ‘मुंज्या’ ने 4.21 करोड़ और ‘बंटी और बबली 2’ ने 2.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सभी की नजरें ‘मैं वापस आऊंगा’ पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म शरवरी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो पाएगी या नहीं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com