छत्तीसगढ़ कैडर की IAS डा प्रियंका शुक्ला को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अफसर डा प्रियंका शुक्ला की नियुक्ति कर दी है। डा शुक्ला,माय भारत संगठन में सीईओ नियुक्त की गईं हैं। प्रियंका ने दो माह पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। इसके साथ ही राज्य से एक और अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी । प्रियंका इस समय पापुनि की एमडी, और समग्र शिक्षा में संचालक है। उन्हें कार्यमुक्त करने पर राज्य प्रशासन में एक छोटा फेरबदल संभव है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com