IAS Transfer- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कर्नाटक से बिहार तक नौकरशाही में हुए अहम बदलाव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer-दिल्ली: एक ही दिन दो राज्यों की नौकरशाही में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। बिहार और कर्नाटक में सरकार ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार सचिवालय सेवा (BSS) के अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
18 जुलाई को जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाना है।
बिहार: राज्यपाल सचिवालय में नए चेहरे, 23 BSS अधिकारी भी इधर से उधर
नीतीश सरकार ने बिहार में प्रशासनिक ढांचे में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं।IAS Transfer
राज्यपाल सचिवालय में नियुक्ति:
2024 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. नंदलाल आर्य को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राज्यपाल सचिवालय, पटना में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह नालंदा में बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर थे।
सुमन कुमार को भी राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव का पदभार मिला है। वह पहले मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर सचिव थे।
दो अधिकारी पोस्टिंग की प्रतीक्षा में:
राज्यपाल सचिवालय में विशेष सचिव रहे संजय कुमार और अपर सचिव महावीर प्रसाद शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है, वे फिलहाल नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रहेंगे।
बिहार सचिवालय सेवा (BSS) में बड़ा फेरबदल:
इसके अलावा 23 BSS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
कृष्णकांत प्रसाद सिंह: संयुक्त सचिव, वित्त विभाग
सुमन कुमारी: संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग
उमेश चंद्र: संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग
शशि भूषण शर्मा: संयुक्त सचिव, उर्दू निदेशालय
प्रेम सुंदर प्रसाद: संयुक्त सचिव, मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय
विनोद कुमार दास: गृह विभाग (कारा)
नवीन चंद्र: विधि विभाग
कर्नाटक: बेंगलुरु मेट्रो और गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी को मिले नए MD
कर्नाटक सरकार ने भी दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई और अहम तैनाती दी है।
कृष्णा वाजपेयी (2010 बैच) को तत्काल प्रभाव से गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (GESCOM), कलबुर्गी का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। वह नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे।
डॉ. रवि शंकर जे. (2001 बैच), जो कृषि विभाग में सचिव थे, को बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के प्रबंध निदेशक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही रामेश्वरम राव को इस पद के समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।











