ICC Rankings: स्मृति मंधाना को 2 मैचों में फेल होने के बाद लगा झटका, शेफाली वर्मा को हुआ फायदा

ICC Rankings: स्मृति मंधाना को 2 मैचों में फेल होने के बाद लगा झटका, शेफाली वर्मा को हुआ फायदा

साउथ अफ्रीका मे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मैचों में फेल होने के बाद भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. लेकिन उनकी साथी ओपनर शेफाली वर्मा को अच्छे प्रदर्शन का फायदा हुआ है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अर्धशतक लगाने के बाद शेफाली वर्मा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं. पिछले रविवार को डरबन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में शेफाली ने 38 गेंदों में 57 रन बनाए, लेकिन भारत को 8 विकेट से हार मिली थी.

मंधाना को झटका

भारतीय उप-कप्तान और शेफाली की सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना 2 मैचों में सिर्फ 25 रन ही बना पाई हैं और इस वजह से वो टी20 रैंकिंग में तीसरे से चौथे स्थान पर आ गई हैं. वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज ने उन्हें पछाड़कर तीसरी पोजिशन हासिल कर ली है.भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो पायदान ऊपर चढ़कर टॉप 10 में जगह बनाने की कगार पर पहुंच गई हैं और फिलहाल वो 11वें नंबर पर हैं. उन्होंने पहले टी20 में नाबाद 47 रन बनाए थे. जेमिमा रॉड्रिग्स को रैंकिंग में करारा झटका लगा है, वो चार पोजिशन नीचे गिरकर 14वें नंबर पर आ गई हैं.

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को फायदा

साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक लगाने के बाद टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी पांचवीं पोजिशन बरकरार रखी है. वो ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल के पीछे हैं. उनकी टीम की साथी खिलाड़ी एनेरी डेर्कसेन, जो 18 पोजिशन ऊपर चढ़कर 33वें नंबर पर पहुंच गई हैं. सुने लुस आठ स्थान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गई हैं.

दीप्ति-रेणुका को नुकसान

इस बीच भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी गेंदबाजों की रैंकिंग में नीचे खिसक गई हैं. दीप्ति दो पोजिशन नीचे गिरकर पांचवें स्थान पर आ गई हैं, जबकि रेणुका चार पायदान नीचे गिरकर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं. वहीं अरुंधति तीन पायदान नीचे खिसककर टॉप 10 से बाहर हो गई हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com