राजनांदगांव में अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा, फरार आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले में अवैध धर्मांतरण के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी डेविड चाको को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने और बिना अनुमति के आश्रम संचालित करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने निवास पर प्रार्थना सभाओं के नाम पर लोगों को इकट्ठा करता था और उन्हें विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम चला रहा था, जहां नाबालिग बच्चों को भी रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर, रजिस्टर, सदस्यता सूची और अन्य प्रचार सामग्री जब्त की है।

पुलिस को मामले में विदेशी फंडिंग की आशंका भी है। इस संबंध में आरोपी के बैंक खातों और लेनदेन की जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने का काम जारी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com