बहराइच में होली महापर्व मनाने घर आ रहे दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

बहराइच: जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होली मनाने घर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई. एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मृतकों की पहचान नथुवापुर निवासी अखिलेश और बिठौरा निवासी मेहंदी हसन के रूप में हुई है. दोनों लखनऊ में मजदूरी करते थे और ऑटो से अपने घर होली का त्योहार मनाने आ रहे थे. तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मारी. हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलेश और मेहंदी हसन की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है. घायल की सूचना पर परिजन और स्थानीय पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे.

मृतक अखिलेश के पिता ने बताया कि उनका बेटा अखिलेश अपने साथी मेहंदी हसन के साथ होली पर घर आ रहा था. पुलिस ने बताया है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close