रायपुर में मुख्यमंत्री साय मेधावी छात्रों को देंगे 2 लाख की सौगात, पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत वे शिक्षा, श्रमिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे तथा संस्थान की उपलब्धियों से रूबरू होंगे।
मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।योजना के तहत चयनित प्रत्येक छात्र को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही दोपहिया वाहन खरीदने के लिए एक लाख रुपये का विशेष अनुदान भी दिया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को कुल दो लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता
मुख्यमंत्री साय शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शाम को ऑडिटोरियम कार्यक्रम में होंगे शामिल
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सभी कार्यक्रमों के पश्चात वे शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।











