श्रावस्ती में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने मारी मासूम को टक्कर, हुई मौत

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर 7 वर्षीय मासूम आस्था को एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी.

श्रावस्ती जनपद में एक सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा इकौना मार्ग पर बरई पुरवा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, परिजन तत्काल मासूम आस्था को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने आस्था को मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

मृतक बच्ची की पहचान बरई पुरवा निवासी आस्था (7 वर्ष) पुत्री देश राज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आस्था अपने दादा के साथ भैंस नहलाने गई थी. इसी दौरान कटरा से इकौना की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी.

टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को आसपास के लोगों और परिजनों ने एक निजी वाहन से इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने आस्था को मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com